गोंडा।सामाजिक संस्था इंकलाब फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रदेश में निःशुल्क टैबलेट स्मार्टफोन योजना का लाभ न मिलने से आक्रोशित छात्रों ने लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में ज्ञापन देने जा रहे थे कि कालेज प्रशासन द्वारा सुनवाई न होने पर छात्रों के साथ अविनाश सिंह, शिवम मझवार ने प्रदर्शन करके सड़क जाम कर दिया। लगभग आधे घंटे बाद एलबीएस डिग्री कॉलेज गोंडा के मुख्य नियंता प्रोफेसर आरबी सिंह बघेल बाहर आए। उसके बाद छात्रों ने अपनी मांग को लेकर नारे बाजी करने लगे। काफी देर नोक-झोंक के बाद ज्ञापन दिया। कालेज के मुख्य नियंता प्रोफेसर आरबी सिंह बघेल ने छात्रों को आश्वासन देकर शांत कराया।जिसके बाद इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश ने छात्रों से बात करते हुए उन्हें वापस किया।

अविनाश सिंह ने कहा कि प्रदेश में निशुल्क टैबलेट स्मार्टफोन योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। और सरकार की मंशा है कि हर स्नातक छात्र-छात्राओं को इस योजना के अंतर्गत लाभ पहुंचाया जाए। जिसके अंतर्गत तमाम स्नातक कालेज में छात्र-छात्राओं तक इस योजना के अंतर्गत लाभ भी पहुचाया जाय। बीते वर्ष 2022- 23 में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को इसका लाभ नहीं दिया गया। और कालेज प्रशासन छात्र-छात्राओं को इस योजना से वंचित किया जा रहा है। और बच्चों को लग रहा है कि उनको इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। जिसके संबंध में छात्र-छात्राओं ने अपनी मांग को डिग्री कॉलेज के प्रबंध समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी महोदया के सामने प्रस्तुत करना चाहते हैं। और आशा करते हैं कि प्रशासन छात्र-छात्राओं की मांग को सुनेगा और छात्रों को जल्दी से जल्दी स्मार्टफोन मुहैया कराएगा। जिसको लेकर छात्रों की लड़ाई लड़ी जा रही है। जब तक छात्रों को स्मार्टफोन योजना का लाभ नहीं मिलेगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा। शिवम मझवार ने कहा कि यह तो अभी संघर्ष की शुरुआत है इसके बाद और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसमे सैकड़ो छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा ज्ञापन देने वालों में सैकड़ो छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

