12 दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई शिकायत
गोण्डा व मुम्बई के बीच लापता हुआ था युवक
गोण्डा।ट्रेन में सफर कर रहे युवक की अचानक गोण्डा व मुम्बई के बीच रहस्यमय ढंग से लापता होने की घटना के मामले में जीआरपी व देहात पुलिस पीड़ित महिला को उलझाखर रखें हुए है। इधरउधर भटक रही महिला की शिकायत पर पुलिस कोई जहमत नहीं उठा रही। पीड़ित महिला लगभग दो सप्ताह से रेलवे पुलिस व देहात पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रही।

कोतवाली देहात क्षेत्र के खिरौरा मोहन गांव की पीड़ित महिला बड़का ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि उसका पुत्र राजन 12 जून को गोण्डा से मुम्बई के लिए घर सज निकला था। पीड़िता का कहना है उसके पुत्र के साथ गांव के ही चार अन्य लोग भी सफर कर रहे थे। उसका कहना है कि जब उसके पुत्र की आखिरी लोकेशन भुसावल के पास मिली। उसके बाद से ही उसके पुत्र का मोबाइल बंद हो गया। महिला का कहना है कि शिकायत लेखर जब वह रेलवे पुलिस के पास गई थो वहां की पुलिस ने उसे स्थानीय थाने पर जाने को बोल दिया। जिसको लेकर महिला अपनी पीड़ा लेकर कोतवाली देहात पहुंची। जहां 12 दिन बाद भी उसकी शिकायत दर्ज नहीं किया गया।

