गोण्डा।पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज चन्द्रपाल शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने स्थानीय थाने में पंजीकृत मु०अ०सं०-291/24, धारा 302, 201, 34 भादवि से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त- अरविन्द कुमार भारती व गुलशन कुमार गोस्वामी को चौरी चौराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
ये था मामला
वादी रतनपाल पुत्र चन्द्रपाल निवासी खोदहरी पुरवा भदौयां थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा ने दिनांक 22 जून 2024 को थाना को0कर्नलगंज पुलिस को सूचना दी कि विपक्षीगणों ने मेरे भाई को गला दबाकर मार करके सरयू नदी कर्नलगंज में फेक दिया है। तहरीर के आधार पर थाना को0कर्नलगंज में मु०अ०सं० 291/24, धारा 302 भादवि बनाम अरविन्द कुमार भारती व गुलशन कुमार गोस्वामी के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। तथा तत्काल उच्चाधिकारीगणों द्वारा थाना स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । मृतक के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया गया । पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल ने घटना को शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज को घटना के सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था। 24 जून 2024 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर घटना का अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले नामजद दोनों आरोपी अभियुक्तो अरविन्द कुमार भारती व गुलशन कुमार गोस्वामी को चौरी चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0कर्नलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में खुलासा
अभियुक्तों से पूछतांछ के दौरान पता चला कि अभियुक्तगण और मृतक उदयपाल(वादी का भाई) एक साथ दिल्ली में रहकर प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करता था तथा साथ ही रहते थे। मृतक उदयपाल अभियुक्तों के बहन से बात करता था जिसकी जानकारी अभियुक्तों को हो गई थी। जिसके कारण ईष्या करने लगे थे। अभियुक्तों द्वारा योजना बनाकर दिल्ली से घर वापस आये। अभियुक्तगण योजना के तहत मृतक उदयपाल को अपने साथ कटरा घाट सरयू नदी कर्नलगंज की तरफ ले गये वहां उसका गला दबाकर मार दिया और नदी के पानी में डूबा दिया। डूब जाने की शोर मचाते हुए मौके से भाग गये।
ये हुए गिरफ्तार
अरविन्द कुमार भारती पुत्र लालजी भारती निवासी ग्राम धनखर थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा व गुलशन कुमार गोस्वामी पुत्र श्याम प्रसाद उर्फ चिनगी गोस्वामी निवासी दक्खिनपुरवा ठकुरापुर थाना को0देहात जनपद गोण्डा ।
ये दर्ज था मामला
मु०अ०सं०-291/24,धारा 302,201,34 भादवि थाना को0कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
टीम में शामिल पुलिस
प्रभारी निरीक्षक निर्भय नरायण सिंह
व0उ0नि0 रामप्रकाश चन्द्र
उ0नि0 जितेन्द्र कुमार वर्मा
म0उ0नि0 आरती गौतम व
का0 हिमांशु प्रजापति टीम में शामिल रहे।

