गोंडा।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परास पट्टी मझवार में चिकित्सक नहीं हैं।फार्मासिस्ट द्वारा इलाज किया जा रहा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि हर गरीब को मुफ्त और बेहतर इलाज मिले।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परास पट्टी मझवार से लगभग 20000 की आबादी लाभान्वित होती है।लेकिन डॉक्टर की नियुक्ति न होने से आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

गरीब मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ही है। और इसी आशा में गरीब परिवार का मरीज सरकारी अस्पताल की ओर रुख करता है।लेकिन सरकारी अस्पताल जब खुद बीमार दिखाई पड़ने लगे तो गरीब अपना इलाज कहां कराये।
वहीं इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोंडा से जानकारी के लिए दूरभाष से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परास पट्टी मझवार में एक फार्मासिस्ट और एक स्वीपर की नियुक्ति की गई है। डॉक्टरों की कमी होने की वजह से किसी डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हो पाई है। अब देखना है यह है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परास पट्टी मझवार में डॉक्टर की क्या कभी नियुक्ति हो पाती है या नहीं। क्या यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फार्मासिस्ट के सहारे ही चलता रहेगा। यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

