करनैलगंज,गोण्डा।तीन सौ वर्ष पुरानी शिव मंदिर की अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।अस्तित्व को बचाने की लड़ाई सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर रेल विभाग के जिम्मेदारों के समक्ष अपनी मांग रखी।

करनैलगंज क्षेत्र के रिसाला रेलवे क्रॉसिंग के समीप लगभग 300 वर्ष पुरानी सदाशिव मंदिर के अस्तित्व पर खतरा मंडराता देख नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने एकत्रित होकर अपना विरोध जताया साथ ही रेल विभाग के जिम्मेदारों के सामनेअपनी मांग रखी। इन दिनों करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर सौंदर्यकरण का कार्य चल रहा है। रिसाला स्थित सदाशिव मंदिर के समीप रेलवे की ओर से मिट्टी पटाई का कार्य किया जा रहा है। मंदिर परिसर में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मंदिर प्रांगण के भीतर बरसात के दिनों में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। जिससे मंदिर के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। रविवार को सैकड़ो लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगे रखी है।

सदाशिव मंदिर का करनैलगंज क्षेत्र में काफी महत्व है सावन माह,शिवरात्रि,कजरीतीज आदि पर्वों पर यहां श्रद्धालु की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इतना ही नहीं शादी विवाह का मांगलिक कार्य के उपरांत दूर-दूर के लोग इस मंदिर में आकर पूजा अर्चना करते हैं।सदाशिव मंदिर लोगों की भावनाएं जुड़ी है। ऐसे में मंदिर पर संकट आता देख लोगों अपने विरोध व्यक्त करते हुए उच्च अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों समक्ष मामले को ले जाने की बात कही है।इस दौरान सभासद प्रतिनिधि रामतेज,अंशु पारीक,नवल किशोर पारीक,अर्जुन मौर्या,शंकर बाथम,भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष सोनी,पंचम समेत सैकड़ो महिलाएं व पुरुष रहे।

