तरबगंज,गोण्डा।विकास खंड तरबगंज की ग्रामपंचायत गौहानी निवासी विजय कुमार उपाध्याय ने ग्रामविकास अधिकारी पर परिवार रजिस्टर नकल के नाम पर 5000 हजार रूपये की माँग करने का आरोप लगाते हुए डीएम से लेकर सीएम तक शिकायत की है।

तरबगंज विकास खंड की ग्रामपंचायत गौहानी निवासी विजय कुमार उपाध्याय पुत्र तिलकराम उपाध्याय ने सम्पूर्ण समाधान दिवस व मुख्यमंत्री को दिए शिकायतीपत्र में आरोप लगाया है। हमारी ग्राम पंचायत के ग्रामविकास अधिकारी अंकित वर्मा से परिवार रजिस्टर नकल की माँग की। तो उन्होने परिवार रजिस्टर की नकल के लिए 5000 रू की माँग की। और कहा जबतक 5000रू नही दोगे तबतक नकल नही मिल पायेगी। उनका नाम रजिस्टर में दर्ज नही है पूरा दर्ज करके तब देगे। जबकि पिता जी के नाम उपरोक्त थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत अकबरपुर निवासी इस्लाम अली पुत्र ताज मोहम्मद ने अपने खेत का बैनामा किया है। जिसका अभिलेख में तृटिबस नामांतरण नही हो पारहा है। स्थानीय लेखपाल द्वारा परिवार रजिस्टर नकल की माँग की जारही है। और पिताजी अत्यंत बृद्ध है जो चलने फिरने में असमर्थ है। इसलिए न्याय हित में परिवार रजिस्टर नकल दिलाये जाने की कृपा करे।
इस प्रकरण पर ग्रामविकास अधिकारी अंकित वर्मा से बात की गई तो उन्होने बताया की रूपये माँगने का आरोप निराधार है इस तरह की कोई बात नही हुई है असल में उनके परिवार का नाम रजिस्टर में है ही नही तो नकल कैसे जारी की जा सकती है।

