कर्नलगंज,गोण्डा।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक नव विवाहिता को दहेज में बाइक व 5 लाख रुपए न मिलने से विवाहिता को घर से निकाल दिया। नव विवाहिता के पिता द्वारा कोतवाली में शौहर, सास-ससुर समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम, मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम भोंका फकीर पुरवा निवासी अकबाल खान ने कोतवाली में तहरीर दी है। दिए गए तहरीर के मुताबिक पुलिस ने अब्दुल कलाम उर्फ कलम बाबू, जुनैद अहमद पूर्व प्रधान, सज्जन अली, नगमा, शाहिना व इरफान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि वादी ने अपनी बेटी चावला की शादी 26 मई 2024 में अब्दुल कलाम उर्फ कलम बाबू निवासी ग्राम भोंका के साथ की थी। पूर्व प्रधान भोंका जुनैद खां के कहने पर उनके दामाद लड़की से दहेज में बाइक के साथ पांच लाख रुपए की मांग करने लगे। जिससे नाराज होकर उनका दामाद उसी दिन मुंबई चला गया। और उसकी बेटी ससुराल में बारह दिन तक रही। इस दौरान ससुर सज्जन,सास नगमा एवं ननद शाहिना तथा जेठ इरफान बार-बार दहेज की मांग कर रहे थे। पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि अभी शादी को एक माह भी नहीं हुआ और दोनों परिवारों के बीच विवाद की नौबत आ गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

