गोण्डा।कोतवाली नगर पुलिस ने मु0अ0सं0-435/24, धारा 458,506 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित 6 वांछित अभियुक्तों संदीप कुमार जायसवाल,पुत्र राममिलन जायसवाल निवासी डोकरी सलेमपुर थाना बौंडी जनपद बहराइच,चांद बाबू पुत्र स्व0 इस्माइल निवासी नौरईरू निकट गल्ला मण्डी थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच, नियाज पुत्र वली मोहम्मद निवासी गंगवारा थाना देवा जनपद बाराबंकी, उस्मान खान पुत्र मुन्ना उर्फ मोहरू निवासी बेगमपुर थाना रामगांव जनपद बहराइच, इरफान अली उर्फ दम्मा पुत्र स्व0 जमील अहमद निवासी कस्तूरी थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा,विशाल सोनी पुत्र शिवकुमार सोनी निवासी डोकरी सलेमपुर थाना बौडी जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 अदद स्वीफ्ट डिजायर कार (लूटी हुई), 2 अदद देशी तमंचा मय कारतूस, 1 अदद नकली पिस्टल, 2 अदद टेबलेट, 5 अदद मोबाइल फोन व 1 अदद घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया है।
बीते 15 जून को वादी उदयराज यादव पुत्र मुंशीलाल यादव निवासी रानी पुरवा जानकीनगर थाना कोतवाली नगर ने तहरीर दी है। कि कल रात्रि घातक हथियारों से लैस अज्ञात लोगों द्वारा उसके किराये के मकान में चोरी का प्रयास किया गया था। वादी की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक उमाशंकर उपाध्याय द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान मैनुअल व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों की सहायता से प्रकाश में आये 6 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद स्वीफ्ट डिजायर कार (लूटी हुई), 01 अदद घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाईकिल व जामातलाशी के दौरान अभियुक्त नियाज अहमद के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस, अभियुक्त उस्मान खान के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस, चांद बाबू के कब्जे से 01 नकली पिस्टल, 02 अदद टैबलेट बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

