पंश्याम त्रिपाठी/ बनारसी मौर्या
नवाबगंज,गोंडा। स्थानीय थाना क्षेत्र के तुरकौली गांंव में रविवार दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग अपने आगोश में सात घरों को जलाकर खाक में मिला दिया। इस अग्निकांड में लगभग दस लाख रुपये का नुकसान हुआ वहीं दो मवेशियों की जलकर मौत हो गई है । हल्का लेखपाल मौके पर पहुंच कर जांच कर नुकसान का जायजा लिया। और रिपोर्ट तहसील भेजने की बात कही है। घटना की जानकारी प्रधान प्रतिनिधि राहुल सिंह ने दी।
मिली जानकारी के मुताबिक नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव मे भुसई के घर में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से आसपास के सात घर जलकर खाक की ढेर में तब्दील हो गये। जबतक गांव के लोग कुछ समझ पाते तबतक इन घरों से लगभग दस लाख रुपये की गृहस्थी पुरी तरह से जल गई। गांव के प्रधान प्रतिनिधि राहुल सिंह ने बताया कि सूचना पर दमकल कर्मी आये उसके पहले ही गांव वालों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। इस आगजनी में कांशीराम, राजकुमार, मनीराम, भुसई, मीरा सिंह, कनिक राम व बाबूराम की सारी गृहस्थी जल गई। वहीं भुसई की दो मवेशी जलकर मर गई व दो बाइकें भी जल गयी । हल्का लेखपाल गौरव गांधी ने कहा कि रिपोर्ट तहसील को भेजा जा रहा है। अग्निपीड़ितों को लाभ दिलाया जाएगा। वहीं क्षेत्रीय संभ्रांत लोगों द्वारा फौरी तौर पर अग्निपीड़ित लोगों की मदद की जा रही है।

