गोंडा।भारतीय जनता पार्टी अनुषंगिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के निजी सचिव प्रतीक पाण्डेय भारतीय श्रमिक कामगार कर्माचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह, लखनऊ महानगर के अध्यक्ष अजय पाण्डेय, लखनऊ ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश लोधी,सोशल मीडिया गतिविधि विभाग के संयोजक राघवेश तिवारी,सहायक निजी सचिव शुभम पाण्डेय व प्रशांत मिश्रा सहित संगठन के सम्मानित।पदाधिकारियों के साथ सूबे के महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने श्री पाठक के यौमे पैदाइश पर रक्तदान किया गया था,जो सूबे में सबसे अधिक रक्तदान करने का सम्मान पत्र दिया। और कहा की पाठक के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन प्रदेश में किया गया। वो वास्तव में बहुत सराहनीय कार्य है।
लोग जन्मदिन के मौके पर तरह-तरह के कार्यक्रम करते हैं, लेकिन रक्तदान जैसा कार्य पाठक और उनकी टीम ने जो पुनीत कार्य किया है। उसे सूबे के युवाओं को एक नया संदेश मिला है। महामहिम ने कहा कि श्री पाठक से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए सभी सदस्यों ने महामहिम राज्यपाल को धन्यवाद दिया। और आगामी 15 जुलाई 2024 को बड़ी संख्या में रक्तदान करने के लिए संकल्प लिया गया है।

