गोण्डा।वजीरगंज विकास खण्ड की ग्राम पंचायत में स्थिति वर्ष 1775 से बरादारी महल और कोंडर झील को पुरातत्व विभाग के अधीन हैं। बताया जाता है की 1775 से बरादरी इमारत निर्मित की गई थी। देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा आला अधिकारीयों की उपस्थिति में अपना सालगिरह मनाया।

इस मौके पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा,मुख्य विकास अधिकारी,डीआईजी, एसपी विनीत जायसवाल सहित मंडल के सभी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे। वजीरगंज बारादरी में पहली बार आला अधिकारी एक साथ पहुंच कर कमिश्नर की सालगिरह मनाई। बारादरी को सजाया गया। कस्बे के लोगों ने कहा कि हमें अपार प्रसन्नता हुई की हमारे यहां बारादरी पर कमिश्नर का जन्मदिन मनाय है। ग्राम प्रधान सुशील जायसवाल का कहना है कि अब लग रहा हैं की बरादरी का भाग्य सजने और संवारने वाला होने वाला है। पर्यटन विभाग विकास का अब खाका तैयार करने में लगा है। और विकास की संभावनाएं अब बढ़ेंगी।

