गोंडा।ट्रेन से कटकर छात्र की मौत हो गई।छात्र एयर फोन लगाकर रेलवे ट्रैक से गुजर रहा था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरनपुरवा सिसई बहलोलपुर के जगदीश प्रसाद ने बताया कि मेरा बेटा शत्रुघन यादव(17) इंद्र कुंवरि इंटर कालेज में इंटरमीडिएट का छात्र है।
बुधवार की सुबह नौ बजे घर से निकला था।वह हनुमान मंदिर के पास अपनी टेंट की दुकान पर जा रहा था।रेलवे ट्रैक से जाते समय वह पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया।बताया जाता है कि शत्रुघ्न ने कानों में एयरफोन लगा रखा था।इस वजह से वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका।शव रेलवे ट्रैक के पश्चिमी छोर पर पड़ा मिला।वहीं एअरफोन भी पड़ा था।घटना की सूचना थाने पर दी गई।प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मृतक के पिता जगदीश प्रसाद यादव ने बताया कि वह तीन बेटियों के बाद सबसे छोटा बेटा था। इनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है तथा छोटी बेटी मधु पढ़ाई कर नौकरी की तैयारी कर रही है। शत्रुघन यादव की ट्रेन दुर्घटना में अचानक मौत होने से परिजनों के साथ ही रिश्तेदारों एवं गांव में मातम का माहौल है ।

