डुमरियाडीह,गोंडा।शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज में शनिवार को तथागत बुद्ध इंटर कालेज एवं अशोक चिल्ड्रेंस एकेडमी संतनगर ढोढ़ियापारा में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दर्द थीम पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा बुद्ध व मां सरस्वती की पूजा अर्चना करके मुख्य अतिथि भाजपा नेता व जिपं सदस्य अमरीशदत्त सिंह ने किया।

दीप प्रज्ज्वलन व बुद्ध वंदना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। पंजाबी भांगड़ा तथा जूडो कराटे के करतब देख अभिभावकों, अतिथियों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष अभय सिंह रहे। शिवपूजन सिंह, हरिश्चंद्र मौर्य, राजकुमार मिश्रा, सरजू प्रसाद मिश्रा, लालाजी सिंह रहे। प्रवंधक घनश्याम मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य शिवप्रसाद मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। काली प्रसाद यादव, लालता प्रसाद यादव, कर्ताराम मौर्य, प्रभु शरण चौहान, शिवशंकर रैदास, सूरज सिंह, वंदना मौर्य, अर्चना मौर्य, प्रकृति मौर्य, प्रतिभा मौर्य, नीतू मौर्य, पुष्पा मौर्य, रेशमी मौर्य समेत स्कूल के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

