गोंडा।इस्लाम अनुयायियों के पवित्र माह रमजान के अंतिम शुक्रवार को जिले भर की मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। इस मौके पर जिले की मस्जिदों के आसपास पुलिस बल की तैनाती रही। रो-रो कर दिल ने कहा माहे रमजान मुबारक अलविदा।
शुक्रवार को खरगूपुर नगर पंचायत सहित जिले के सभी मस्जिदों में अलविदा की नमाज शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस मौके पर जिले के खरगूपुर की तीन अलग-अलग मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों को पेश इमाम द्वारा अलविदा की नमाज अदा कराई गई। इस अवसर पर देश की तरक्की एवं आपसी भाईचारा के लिए दुआएं मांगी गई। वहीं रमजान महीने की विशेषता पर मस्जिद के इमाम द्वारा नमाज के पूर्व विस्तार से प्रकाश डाला गया।मनकापुर के जामा मस्जिद में पेश इमाम मौलाना मुनव्वर अली ने नमाज़ अदा कराई।नमाज़ के बाद देश में अमन चैन की दुआ की गई।अलविदा की नमाज को देखते हुए थानाध्यक्ष दिनेश सिंह सीमा सुरक्षा बल के जवानों के अतिरिक्त स्थानीय थाने के उपनिरीक्षक एवं आरक्षी के साथ अलविदा की विशेष नमाज संपन्न होने तक नगर पंचायत सहित अलग-अलग स्थान पर भ्रमण करते रहे।

