अयोध्या।सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मोहम्मद वैस अंसारी को 6 साल के लिए निष्कासन पर वैस की निष्ठा पार्टी पर भारी पड़ी,सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निष्कासित सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद वैस अंसारी का निष्कासन वापस लेते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है।
गौरतलब हो कि गोसाईगंज से सपा विधायक के विरोध से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मोहम्मद वैस अंसारी को 6 साल पहले समाजवादी पार्टी से उनका निष्कासन कर दिया था। मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बदलने के बाद अंबेडकर नगर लोकसभा से सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री लाल जी वर्मा, पूर्व मंत्री राम अचल राजभर पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, विधानसभा कमेटी के अध्यक्ष सियाराम निषाद ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव राष्ट्रीय के कान में यह प्रकरण डाला और कहा कि इतने दिनों से पार्टी से निष्कासन में उनकी निष्ठा सपा में ही बनी रही। जबकि कई राजनीतिक दलों के लोगों ने उन्हें अपने दल में आने के लिए बुलाया। लेकिन वो किसी दल में शामिल नहीं हुए और सपा में ही अपनी निष्ठा बरकरार रखी। पार्टी हित की बात समझते ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जनाब वैस को समाजवादी गमछा पहनकर सम्मानित करते हुए कहा कि पार्टी हित में आपकी कुर्बानी जाया नहीं जायेगी।

