गोण्डा।गुरुवार जिले में कोतवाली नगर क्षेत्र एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक छात्र की बाइक से बोर्ड की परीक्षा देकर घर लौटते वक्त ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना इतनी दर्दनाक थी कि हर कोई घटना को देख विचलित हो गया। देखते ही देखते सड़क पर लम्बा जाम लग गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के बड़गांव पुलिस चौकी अंतर्गत स्टेशन रोड पर एक छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बताया जाता है कि इटियाथोक थाना क्षेत्र के बिनहोनी गांव का मृतक युवक विकास कुमार गुप्ता बोर्ड की परीक्षा देकर गुरुवार की दोपहर बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी रोड किनारे खड़ी एक कार से वह टकरा कर सड़क पर जा गिरा। तभी पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना इतनी दर्दनाक थी कि हर कोई देख विचलित होने लगा। शहर के बीचों बीच सबसे व्यस्ततम रोड पर हुई इस घटना से देखते ही देखते लम्बा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। चौकी इंचार्ज प्रेमानंद ने बताया कि युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान थाना इटियाथोक क्षेत्र के एक गांव से होना पता चला। जिस पर पड़ताल के बिद मृतक युवक के घर वालों को सूचना भेजी गई।

