गोंडा।गोंडा लोकसभा से पीडीए की जानिब से श्रेया वर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने पर वरिष्ठ सपा नेता विजय पासवान ने श्रेया वर्मा को बधाई दी है। श्री पासवान ने कहा कि श्रेया वर्मा को पीडीए का उम्मीदवार बनाए जाने पर गोंडा लोकसभा क्षेत्र के वाशिंदों व मतदाताओं में काफी खुशी की लहर है, आने वाले लोकसभा चुनाव में श्रेया वर्मा गोंडा लोकसभा सीट से दिल्ली का सफर तय करेंगी।
समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की 11 और सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अब तक 27 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। गोंडा से श्रेया वर्मा को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर मनकापुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं व बेरोजगारों, नौजवानों में खुशी की लहर है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा पी डी ए उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर सपाई काफी गदगद हैं।

