गोण्डा।भाजपा अनुषांगिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने पैतृक गांव विद्यानगर ककरहवा पहुंच देर रात लोगों की समस्याओं को सुन उनका निदान भी किया।
श्री पाठक ने श्रमिकों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से मदद करने के लिए निर्देशित किया। और कहा कि भाजपा सरकार की मंशा है। कि संबंधित अधिकारी संकलन बनाकर जनहित में कार्य करें। संबंधित अधिकारियों से संकलन के लिए कैंप कर संबंधित अधिकारियों से परिचय करा दिया है। यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या हो या सरकारी योजनाओं के लाभ न मिला हो तो ग्रामीणों के बीच बैठ कर राष्ट्रीय महासचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उजाला गैस योजना, जननी सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना, एवं छूते हुए श्रमिकों के राशन कार्ड से संबंधित विषय पर प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित करके मोनिका कार्य कर कर लाभार्थी बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जो हमारे द्वारा बनाई गई कमेटी है वह निरंतर कार्य कर रही है। जिले का पूरा कार्य हमारे सहयोगी आलोक शुक्ला देख रहे हैं । जिल के सभी ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं की टोली है । जिसकी पूरी जिम्मेदारी व निगरानी आलोक शुक्ला के हाथों में है। गोंडा में 24 हजार से अधिक लाभार्थी हमारे कार्यकर्ताओं ने बनाया है। श्री पाठक अपने अभिवादन में कहा कि जिस प्रकार हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ता दिन -रात मेहनत किए हैं हम उनके जज्बे को सलाम और शुभकामनाएं देता हूं ।कि सरकार की सरकारी योजनाओं का लाभ घर घर तक पहुंचा कर लाभ दिलाएं। इस मौके पर ग्राम प्रधान के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।

