गोंडा।करनैलगंज के ख्यातिलब्ध चिकित्सक शमीम अच्छन के दोनों डॉक्टर पुत्र रिज़वान व डॉक्टर जीशान अपनी अहेलिया के साथ उमरा करने के लिए पाक खाड़ी नगरी मक्का के लिए रवाना हुये । वहीं वजीरगंज के धनेश्वरपुर निवासी मशहूर मौलाना जाहिद अली नूरी अपने वालिद व वालदा के साथ तो वहीं सपा नेता हमीद उल्ला अपनी अहेलिया के साथ नबी-ए-करीम की दरगाह पर हाजिरी देने के लिए मक्का के लिए रवाना हुए हैं।

इस मौके पर उनके परिवार के सदस्यों,रिश्तेदारों,मित्रों व इलाकाई लोगों ने उनके आवास पर पहुँचकर सभी ने फूल मालाओं से इस्तकबाल करते हुए उमरा की सभी अरकान पूरी करने की दुआएं की, और मुबारकबाद देते हुए उन्हें उमरा के लिए रवाना किया। इस मौके पर मौलाना हामिद अली मोहम्मद इब्राहीम मास्टर,मोहम्मद अहमद प्रधान,पत्रकार मोहम्मद इरफान,निज़ामुद्दीन सिद्दीकी,नसीम रौशन, जमीर अहमद इंडियन, सिद्दीक रॉयनी,उजैर अहमद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

