पचपेड़वा,बलरामपुर।भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद आलम खान की अगुवाई में तीन बिंदुओं पर आधारित ज्ञापन विधुत उपखण्ड पचपेड़वा जे ई के अनुपस्थिति में विधुत तकनीसियन ज्ञानेश्वर को दिया। और इलाकाई समस्याओं के समाधान की मांग की ।
आलम खान ने कहा कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को मासिक बिजली बिल कई वर्षो से नहीं दिया जा रहा है। जिससे बहुत परेशानी होती है। पहले भी हम हर महीने बिजली बिल देने की मांग करते आ रहे हैं। आज भी वही मांग दोहरा रहे हैं। साथ ही विधुत उपखण्ड पर अतरिक्त ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था तथा दरगाह के पास बदले गए ट्रांसफॉर्मर में अधिक विधुत सप्लाई से लोगों के उपकरण खराब होने की बात भी कही।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष के साथ जिला उपाध्यक्ष राम सनेही,ब्लॉक सचिव सद्दाम कुरैशी,ब्लाक मंत्री साबिर अली बागबान,नगर अध्यक्ष घनश्याम भारती,हैदर अली,नजर मोहम्मद,सलमान सैफी,शाहिद अली,अकरम खान आदि सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

