लखीमपुर खीरी।जिला अस्पताल ओयल में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।अस्पताल में तैनात बच्चों के डाक्टर डॉ कुलदीप कुमार आदिम कुर्सी पर सोते हुए नजर आए।जबकि इलाज कराने आए बच्चों के परिजन बाहर बैठकर इंतजार करते रहे।बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।लोगों का कहना है कि जब मरीज इलाज के लिए घंटों इंतजार कर रहे हों,उस समय डॉक्टर का इस तरह ड्यूटी के दौरान सोना गंभीर रूप लापरवाही को दर्शाता है। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस और जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित डाक्टर के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

