खीरी।घटना उस समय हुई जब कस्बा धौरहरा मोहल्ला कोरियाना निवाशी युवक निर्दोष पुत्र कामता अपने खेत गोरखा पुर घास लेने के लिए जा रहा था तभी कुछ लोगों ने युवक से अभद्रता करते हुए मारा।जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।आनन फानन में नजदीकी सीएचसी ले जाया गया,जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया।
पिता ने बताया कि युवक की हालत नाजुक है। जिसका इलाज लखनऊ में चल रहा है।पिता का आरोप है की कस्बे के ही रहने वाले कुछ लोगों ने बांके से हमला किया है।पिता ने सम्बन्धित लेखपाल राघवेंद्र कटियार पर मामले में ढिलाई करने का आरोप लगाया गया।
पीड़ित ने पूर्व में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,तहसील,और थाने में कई बार दी थी गई तहरीर,पर किसी ने ध्यान नहीं दिया था।

