गोंडा।जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां एक हाईस्कूल की छात्रा ने परीक्षा में कम नम्बर आने से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। छात्रा की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन फानन में उसे जिला मेडिकल कालेज ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित खर दिया। 80 प्रतिशत का सपना अधूरा देख भीटी बदवल गांव की रहने वाली छात्रा ने खौफनाक कदम उठाकर अपनी जीवनलीला समाप्त खर ली। छात्रा की इस आत्मघाती कदम से पूरा परिवार हिल गया। वहीं इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव व आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई।

शुक्रवार को कोतवाली देहात के भीटी भदवल गांव के स्व.राधेश्याम की 18 वर्षीय पुत्री रूपा गुप्ता ने हाईस्कूल परीक्षा में खम अंक आने से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों के मुताबिक छात्रा ने हाईस्कूल की परीक्षा में 77.33 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण किया था। लेकिन छात्रा 80 प्रतिशत का सपना सजोए हुए थी। जोकि अधूरा रह गया। अपेक्षा से कम अंक आने के कारण वह काफी निराश थी। परिणाम देखने के बाद रूपा ने खुद को असफल मान लिया और घर में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ते देख भाभी मौके पर पहुंचीं। जहां उसकी हिलत गंभीर हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने छात्रा को जिला मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बारे में देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि छात्रा ने हाईस्कूल का रिजल्ट आने के बाद परीक्षा में कम अंक से क्षुब्ध होकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

