गोण्डा।पं.दीनदयाल शोध संस्थान में हुए नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे मेहनौन विधायक का संस्थान के सचिव रामकिशुन तिवारी ने फूलमालाओं से स्वागत कर नानाजी देशमुख का चित्र भेट किया।
गुरुवार को जयप्रभाग्राम महाराजगंज में हुए नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में संस्थान के सचिव रामकिशुन तिवारी ने मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी उर्फ मुन्ना भईया का नानाजी देशमुख का चित्र भेट कर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर मेहनौन विधायक ने कहा कि यह संस्थान नानाजी देशमुख की ही देन है। उन्होंने कहा यहां पर देशमुख जी अपनी कुटिया बनाकर रहा करते थे। जोकि आज भी मौजूद है। कार्यक्रम में बच्चों को संबोधन करते हुए कहा कि आज का दौर बड़ा ही हाईटेक का है। बच्चों से पूछते हुए उन्होंने एआई के बारे बताया। कहा अब दौर कम्प्यूटर का है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा पर अधिक जोर देने को कहा।
उन्होंने बताया कि नानाजी देशमुख एक प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता थे। जिन्होंने शिक्षा,स्वास्थ्य और ग्रामीण आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में कार्य किया। नानाजी का बचपन काफी हद तक अभावों में बीता था। स्कूल की शिक्षा के दौरान भी उनके पास किताबें आदि खरीदने के पैसे नहीं हुआ करते थे। लेकिन उनके अंदर ज्ञान तथा शिक्षा प्राप्त करने की अटूट अभिलाषा थी और अंततः उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त किया। कार्यक्रम में संस्थान के सचिव रगमकिशुन तिवारी ने संस्थान में हो रहे कार्यों फर प्रकाश डाला। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री के प्रतिनिधि राजेश सिंह, डा. अंकित तिवारी, डा. रमापति शुक्ला, डा. अभिषेक मिश्रा, जयप्रभाग्राम भाजपा मंडल अध्यक्ष जयजयराम मिश्रा, इटियाथोक मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

