संजय यादव
मसकनवा।अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आराध्य देव भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव के अवसर पर मसकनवा में भव्य शोभा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन ब्राह्मण एकता संघ द्वारा किया गया उपस्थित जनसमूह ने भगवान परशुराम की आरती कर भारी संख्या में शोभायात्रा निकाला।

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर समाजसेवी विक्की मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम न्याय के देव थे और सर्व समाज के हित में शास्त्र और शस्त्र की आवश्यकता पर बल दियाव। कार्यक्रम को पहलवान तिवारी अनिल पांडे, प्रधान संघ अध्यक्ष भूपेश मिश्रा, ने भी संबोधित कर मार्गदर्शन किया इस अवसर पर प्रधान गण श्री बीपी पांडे, प्रिंस त्रिपाठी, बबलू तिवारी,कुंवरधर दुबे, वेद प्रकाश शुक्ला विवेक मिश्रा जिला पंचायत सदस्य राजन पांडे, पंडित राजहंस मिश्रा,सुशील पांडे, अखिलेश यादव,शिवम पांडे, वाल्मीकि मिश्रा, शिवम बाबा, अमित द्विवेदी प्रबंधक राहुल पांडे, सचिन मिश्रा, अमित तिवारी, ओमप्रकाश पांडे जी, दिवाकर पांडे जी, विक्रम पांडे जी, अवधेश चतुर्वेदी शिक्षक संघ के आलोक पांडे जी सहित हजारों की संख्या में भी प्रबंध सहित सभी समाज के लोग मौजूद रहे।

