चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं के लाभ गिनाए
सपा सरकार में चलता था गुण्डाराज
गोण्डा।भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर मंगलवार राजापुर भरोसा में एक कार्यक्रम में पहुंच मेहनौन विधायक ने सड़क का फीता काटकर शिलान्यास किया। सड़क के बनने से हजारों गांवों को इससे सुविधा मिलेगी।
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्र के राजापुर भरोसा गांव में पहुंचे मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी उर्फ मुन्ना भईया ने गांव के लोगों को भारी सौगात दी है। चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे मेहनौन विधायक व केंदीय मंत्री के प्रतिनिधि राजेश सिंह ने संयुक्त रुप से 4.45 करोड़ की लागत से बनने वाले बनगाई तिनोहना राजापुर परसौरा सम्पर्क मार्ग सड़क का फीता काटकर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की यह मांग कई वर्षों से चली आ रही थी। जिसको पूरा करते हुए 5.1 किमी एक नई सड़क की सौगात दी गई है। यह सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी और स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर व आसान सफर करने में बड़ी राहत देगी। जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क बन जाने से हजारों गावों को भी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में बात करते हुए उन्होंने पिछली सरकारों के बारे में जमकर कोसा खासकर विपक्षी पार्टी सपा पर हमलावर होते हुए कहा सपा सरकार गुंण्डो की सरकार है। उनके कार्यकाल में गुंण्डाराज चलता था। आज भाजपा की सरकार में गुंण्डो का सफाया हो गया है। उन्होंने शहर में लगे एक विवादित पोस्टर के बारे कहा कि उन्हें फिलहाल पूरी जानकारी नहीं है। लेकिन अखिलेश यादव की पार्टी गुंण्डो की पार्टी है। कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलामंत्री चंद्रप्रकाश शुक्ला, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी, मंण्डल अध्यक्ष मुनींद्र शर्मा, प्रधान विनोद सिंह, श्यामू, महेश कुमार, समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

