सलमान सिद्दीकी
महराजगंजतराई,बलरामपुर।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर नायब तहसीलदार तुलसीपुर शिवेंद्र पटेल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें लोगों को विभिन्न कानूनों और संवैधानिक जानकारियां दी गई।

विकासखंड तुलसीपुर के ब्लॉक मुख्यालय कौवापुर के परिसर में आयोजित किया गया । नायब तहसीलदार तुलसीपुर शिवेंद्र पटेल ने संविधान दिवस, संविधान में वर्णित प्रावधान, मौलिक अधिकार, कर्तव्य, राज्य के नीति निर्देशक, तत्व, पोक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, साइबर अपराध समेत नशे की समस्या आदि कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। सहायक खंड विकास अधिकारी तुलसीपुर सुनील आर्य ने विभिन्न योजनाओं की जानकारियां साझा की।साथ ही कहाँ की विधिक जागरूकता से ही महिला का सशक्तिकरण संभव है। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग के समन्वय से महिलाओं के लिये यह विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ है। अक्सर देखा गया है कि महिलाएं अपने अधिकारों के लिए कानून के ज्ञान के अभाव के चलते आवाज नहीं उठा पाती है। इसी के चलते वह कई तरह की प्रताड़नाओं का सामना करती है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत तुलसीपुर कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया मोबाइल के दुरुपयोग मोटर वाहन अधिनियम की जानकारी दी। शिविर में बताया गया कि कानूनी सहायता के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध है। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव विनोद यादव, ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र कुमार कृपा शंकर त्रिपाठी मीनाक्षी राव नीरज कुमार अनिल कुमार द्वितीय अनिल कुमार दिनेश कुमार उदय राज कौशल किशोर धर्मेंद्र सिंह आलम शेर आदि उपस्थित रहे।

