शरीफ अंसारी
लखीमपुर खीरी। पलिया कोतवाली पुलिस टीम की बड़ी कार्यवाही। बता दें जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत अवैध रूप से अर्जित करीब चालीस लाख तीस हजार रुपये की चल अचल संपत्ति कुर्क की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ख्याति गर्ग के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार अभियुक्त विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता और उसकी पत्नी बसंती गुप्ता द्वारा पलिया व नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी कर यह संपत्ति अर्जित की गई थी।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस व राजस्व टीम ने संयुक्त रूप से 1100 वर्गफीट के मकान को कुर्क किया, जिसकी अनुमानित कीमत चालीस लाख तीस हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से अपराधियों में कड़ा संदेश गया है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

