गोण्डा।महाराष्ट्र से गोण्डा आए एक ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बैठक कर गरीब असहाय व ट्रस्ट से जुड़े लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए है। बैठक में संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि बिटिया की शादी में होने वाले खर्च को ट्रस्ट की टीम मिलकर हाथ बटाएगी।

शहर के शर्मा होटल में महाराष्ट्र से आए अभिनंदन ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. विवेकानंद के द्वारा जिले में अभिनंदन ट्रस्ट को लांच किया। इस अवसर पर जिले में मंडल अध्यक्ष अब्दुल रहमान घोसी व बहराइच के जिलाध्यक्ष ओबैदुर्रहमान को माला पहनाकर स्वागत किया गया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विवेकानंद ने बताया कि उनका ट्रस्ट लोगों से मिल ट्रस्ट की खूबियों को बताते हुए उन्हें ट्रस्ट से जुड़ने की बात कहती है। उन्होंने कहा कि उनका मकशद लोगों को एक ऐसे प्लेटफार्म पर लाकर खड़ा करना है जहां से वह लोगों को मदद पहुंचा सके। आगे उन्होंने कहा कि गरीब बिटिया की शादी के लिए उनका यह ट्रस्ट हमेशा आगे रहता है। इस मौके पर ट्रस्ट से जुड़े तमाम लोग मौजूद रहे।

