गोण्डा।पीडीए का वोट काटने को लेकर सपा नेताओं ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कई गंभीर आरोप मढ़े हैं। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी हिर देगते हुए संवैधानिक संस्थाओं व लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही। एसआईआर समीक्षा को लेकर सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन की अगुवाई में सपा का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिल ज्ञापन सौपा।

जिले में हो रही एसआईआर समीक्षा पर उठ रहे सवालों को देखते हुए सपा के दिग्गज नेताओं ने डीएम प्रियंका निरंजन से मिल पीडीए के वोट काटे जाने की शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी मांग रखी। जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि भाजपा अपनी हार देखते हुए संवैधानिक संस्थाओं व मतदाता सूची के खिलवाड़ कर रही है। वहीं प्रेसवार्ता करते हुए पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि उनके क्षेत्र में 6321 वोटों को फर्जी तरीक़े से काट दिया गया। इसी तरह से तरबगंज क्षेत्र में 5344 वोट सदर, कटरा, मेहनौन व गौरा विधानसभा से मिलाकर कुल 58667 वोट काटे जाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि भाजपा बीएलओ पर जबरदस्ती दबाव बनाकर काम ले रही है। जिससे उनके खिलाफ कोई भी शिकायत की कार्यवाही नहीं होती। सपा नेताओं ने कहा कि फार्म 7 का क्रियान्वयन रोककर किसी हाईकोर्ट के जज से इसकी जांच कराई जाए। इस अवसर पर पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, पूर्व विधायक मेहनौन नंदिता शुक्ला, पूर्व प्रत्याशी सदर सूरज सिंह, पूर्व प्रत्याशी गौरा संजय विद्यार्थी, सरफराज हुसैन सोनू, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

