गोण्डा।कोतवाली देहात क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थिति में देर रात मड़हे में फांसी लगा ली। सुबह जानकारी होने पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस व फारेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मंगलवार को कोतवाली देहात के बैनिया ग्रामसभा के खपरीपुरवा में अधेड़ व्यक्ति मेवालाल ने घर के बगल बने मड़हे में सोमवार की देर रात में गले मे रस्सी डाल फांसी लगा ली। सुबह जब परिवार के लोग मड़हे में जगाने के लिए गए तो व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर झूलता देखा। घटना की सूचना फैलते ही पूरे गांव में हड़कंम मच गया। बताया जाता है कि मृतक के एक भाई का कुछ महीने पहले मौत हो जाने के कारण वह अक्सर अवसाद में रहता था। पत्नी का कहना है कि शाम को खाना खाने के बाद वह सोने के लिए अपने मड़हे में चले गए और सुबह उनका शव फांसी पर झूलता रहा। फिलहाल घटना की सूचना पर पहुंची देहात पुलिस व फारेंसिक टीम ने जांच पड़ताल खर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

