गोण्डा।कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव के कुछ युवा दबंगों ने रौब झाड़ते हुए एक महिला के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई।

शनिवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में भूमि विवाद को लेकर गांव के कुछ दबंगों ने गांव के सतीश शुक्ला के पुत्र शोभित शुक्ला पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। लड़के को बचाने के लिए दौड़ी उसकी मां पर भी दबंगों ने हमला बोल दिया। पीड़ित के पिता सतीश का आरोप है कि दबंग युवकों ने उसकी पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए घर में घुस मारपीट व तोड़फोड़ भी किया। उसका कहना है कि गांव में उसटी भूमि है। जिस पर दबंग विपक्षी आए दिन उस फर कब्जा करने के लिए फौजदारी पर आमाद रहता है। उसने बताया कि वह मौके पर घर में नहीं था। विपक्षी घर में उसके बेटे और पत्नी को अकेला जान अचानक जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसके बेटे व पत्नी को गंभीर चोटे आई है। मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दी गई है।

