अनोखे अंदाज में मनाया गया रामपुर खरहंटा में नव वर्ष
मुश्ताक अहमद
गोंडा।नववर्ष 2026 का स्वागत गोंडा जिले के रामपुर खरहंटा में अनोखे अंदाज में मनाया गया। नये साल की पहली सुबह रामपुर खरहंटा में भाजपा नेता जिपं सदस्य व भट्ठा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमरीशदत्त सिंह ने अपने आवास पर वजीरगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत ढ़ोढ़ियापारा, हथिनाग, डल्लापुर, सोनबरसा व रामपुर खरहंटा में विधवा, विकलांग, गरीब, मजलूम व असहायों को 721 कंबल वितरित किया। और 115 क्षेत्र के गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र देकर नये साल पर लोगों को बधाई दी।

कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अमरीशदत्त सिंह ने कहा कि इस जबरदस्त ठंडक में गांव के गरीबों, विधवाओं, विकलांगों व असहायों तक एक-एक कंबल पहुंचना पुनीत कार्य है। प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह उर्फ जिप्पू सिंह द्वारा आयोजित कंबल वितरण समारोह को अच्छी पहल बताया। कंबल वितरण कार्यक्रम में बब्बन सिंह , हरीशदत्त सिंह, हरेन्द बहादुर सिंह, डा०कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, डा० सत्येन्द्र सिंह, हरीशदत्त सिंह, मनोज सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

