गोंडा।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाबगंज तुरकौली निवासी विजय कुमार पासवान को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने समाजवादी बाबा साहब वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है।
विजय कुमार पासवान ने राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व के साथ ही छोटे भाई प्रदेश लोहिया वाहिनी के लालचंद गौतम व जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग संजय साहू का आभार व्यक्ति किया है। श्री पासवान के मनोनयन पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव पवन कुमार सिंह, प्रदीप मिश्रा, पवन कुमार यादव, प्रदीप यादव, दुर्गेश कुमार सिंह, यार मोहम्मद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खुशी का इजहार व्यक्त किया है।

