बलरामपुर।उतरौला विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी रहे हसीब खां हरदोई के बिलग्राम शरीफ में उर्स वाहिदी ताहिरी का 382 वां सालाना उर्स के कुल शरीफ में पहुंच कर फातिहा पढ़ा। यहां सूबे से ही नहीं देश के महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, उड़ीसा, कोलकाता, बेंगलुरु, सूरत, अहमदाबाद, राजस्थान, दिल्ली,हरियाणा, आदि से हजारों की तादाद में जायरीन उर्स में शामिल होने के लिए बिलग्राम शरीफ आते हैं।

बिलग्राम शरीफ के उर्स के मौक़े पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एक पत्र जारी करके मुबारकबाद पेश की है। सपा नेता हसीब खां उर्स में शामिल होने के लिए बिलग्राम शरीफ पहुंचे। और उर्स में शामिल होकर सैयद रिजवान मियां, सैयद सुहेल मियां से मुलाकात करके दुआएं ली। सैयद अब्दुल वाहिद बिलग्रामी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर हाजिरी दी और अपने तमाम चाहने वालों के लिए दुआएं मांगी। हसीब खान ने देश में अमन चैन और आपसी भाईचारा कायम रहने की दुआएं की । हसीब खान ने कहा जब ऐसे बुजुर्गों की बारगाह में हाजिरी का मौका मिलता है, तो दुआएं कबूल होती है। आज जो भी मैं कुछ भी हूं ,ऐसे तमाम बुजुर्गों की दुआओं की वजह से हूं। इन तमाम बुजुर्गों की दुआओं की वजह से तमाम दुश्मन मिलकर भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं। अल्लाह पाक इन बुजुर्गों के सदके में कभी मायूस नहीं होने देता है। हसीब खान के साथ इस उर्स के मौके पर उतरौला क्षेत्र के तमाम जायरीन और मुरीद इस उर्स में शामिल हुए। हसीब खां के साथ उर्स में शामिल होने वालों में अनवर खान, इब्राहिम खान, बिलाल, अनस खान, आमिल वाहिदी, अल्ताफ काजी, सुहेब,आरज़ू, मिस्बाह, नूरी संगम, रब्बू ,नवाज, जावेद खान, आदि तमाम जायरीनों ने शिरकत की और मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी।

