गोंडा।जिले के मुख्यालय नगर बड़गांव स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में उड़ीसा राष्ट्रभाषा परिषद द्वारा आयोजित, पत्रकार, प्रबंधक और समाज सेवियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रदेश रक्षक राजकुमार जायसवाल द्वारा किया गया, उक्त बैठक में विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद मिश्र, प्रबंधक संघ के जिला अध्यक्ष नवीन मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर उड़ीसा राष्ट्रभाषा परिषद उत्तर प्रदेश के अधीक्षक वाजिद अली द्वारा समारोह भारत के कई प्रदेशों को मिलाकर 244 जिलों में आयोजित किया गया जा रहा है। वह शुक्रवार को एसपी गुप्ता के आमंत्रण पर कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित रहे। इस अवसर पर जनपद के सभी मीडिया, पत्रकार बंधु का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के द्वारा प्रतिवर्ष जनपद के सभी पत्रकारों, प्रबंधक और प्रधानाचार्य का सम्मान खुशवंत सिंह की जयंती के उपलक्ष में किया जाता रहा है, खुशवंत सिंह आजादी की लड़ाई के समय से ऑल इंडिया रेडियो के प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार और राज्यसभा संसद सदस्य भी रहे है। उनका योगदान देश और समाज के प्रतिवर्ष सदैव याद किया जाएगा। उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के वरिष्ठ प्रदेश संयोजक, पत्रकार प्रबंधक नेशनल पब्लिक स्कूल बड़गांव, कार्यक्रम के आयोजन एसपी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर पत्रकार महेश गुप्ता, शिव कुमार, अशोक पाठक, डॉ कल्पराम त्रिपाठी, महेश गोस्वामी, नरेंद्र लाल गुप्ता, सुनील तिवारी, राजू मौर्य, पुनीता मिश्रा, पंकज कुमार भारती, आशीष कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार जायसवाल और जनपद के सैकड़ों पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वाजिद अली कार्यालय अधीक्षक लखनऊ, वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रदेश सरक्षक राजकुमार जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद मिश्र, सुरेंद्र कुमार उपाध्याय, जिला अध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा, प्रदेश संयोजक एसपी गुप्त, हनुमान प्रसाद जोशी, खेमचंद ऐश्वर्य प्रियदर्शी गुप्त, मुकेश कुमार पाठक, डॉ अशोक शुक्ला, नीलम प्रकाश पाठक उमाशंकर विश्वकर्मा रविंद्र कुमार पाण्डेय, दीपक कुमार परमात्मा सिंह, विजय प्रताप सिंह, राकेश कुमार तिवारी हरेंद्र कुमार जायसवाल, सहित सैकड़ो स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य सम्मानित किए गए।

