वाराणसी।छावनी परिषद एवं दीपिका कल्चरल सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित साप्ताहिक कैंटोनमेंट नेहरू पार्क में आयोजित की गई।वाराणसी पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से वरुणा संध्या में बाल कलाकार सिरसा विश्वास ने गणेश वंदना भाव नृत्य पारंपरिक कथक तीन ताल की प्रस्तुति दी।
अंत में “दादरा छारो लगन मोरी बईया धरो ना” प्रस्तुत कर सभी कलाप्रेमियों को प्रभावित किया कलाकारों को प्रमाण पत्र दीपिका कल्चरल सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन तनुज कुमार वर्मा ने किया वहीं परिषद के अभियंता सचिन कुमार श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।आयोजन में वाराणसी टूरिज्म गिल्ड ( वीटीजी) के संयुक्त सचिव जैनेंद्र कुमार राय,शहनाई वादक पंडित दुर्गा प्रसना,काशीराम कुशवाहा सहित काफी संख्या में कला प्रेमी उपस्थित रहे।

