हरीश कुमार गुप्ता
बलरामपुर।उतरौला में बारह रबीउल अव्वल जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल अकीदतमंदों की प्यास की शिद्दत को देखते हुए क्षेत्र के अनेक समाज सेवियों और विभिन्न तंजीमो द्वारा जगह जगह पानी व शरबत का स्टाल लगाकर बोतल पानी, कोल्ड ड्रिंक, शरबत, मिठाई, फल, बिरयानी, शीरमाल, हलवा वितरित किया गया। सभी स्टालों पर जरूरतमंदों की काफी भीड़ देखी गई । जुलूस में शामिल लोगों को प्यास की तलब होने पर स्टॉल से पानी लेकर अपनी प्यास बुझा रहे थे। जुलूस निकलने वाले मार्ग पर बरदही बाजार में हाशमी हेल्थ केयर सेंटर द्वारा फ्री मेडिकल कैंप आयोजित कर मरीजों का उपचार किया।

चिकित्सा डॉक्टर फैयाज हाशमी व एम आई एम आई एम पार्टी की महिला सभा जिला अध्यक्ष डाक्टर शाइस्ता ज़बी ने स्टाल लगाकर जुलूस में शामिल अकीदतमंदो को बिस्किट मिठाई, व फ्रूटी वितरित किया। उनके इस कार्य में इरफान खान व ज़ीशान ने हाथ बटाया। गोंडा मोड़ पर फज़ले रहमान फाउंडेशन द्वारा स्टाल लगाकर जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल अकीदतमंदो को मिठाई, जर्दा व बोतल बंद पानी तकसीम किया गया। जामा मस्जिद के निकट उतरौला विकास समिति द्वारा स्टाल लगाकर समिति के अध्यक्ष विनय गुप्ता कोषाध्यक्ष इज़हार खान पप्पू द्वारा जुलूसे मोहम्मदी में शामिल लोगों को रू अफसा का शरबत पिलाया गया। इसी के ठीक सामने नादिर आढ़ती की दुकान पर भी जुलूस में शामिल लोगों में पानी बोतल बांटा गया। राजा बाजार मोड़ पर सुल्तान खान, नोमान रहमानी, आकिब रहमानी, एडवोकेट गजनफर, अनवर और मुसलमान द्वारा जुलूस में शामिल लोगों को हवा और कोल्ड ड्रिंक दिया गया। औलिया मस्जिद के सामने समाजसेवी तालिब जमाल द्वारा स्टॉल लगाया गया। स्टॉल पर तालिब के साथ मोहम्मद जमाल द्वारा पूरे एहतराम के साथ जुलूस में शामिल अकीदतमंदों को शरबत, मिठाई ,बिस्किट व पानी दिया जा रहा था। हाटन रोड से पहले हाजी साहब बिस्कुट वाले के बगल समाजसेवी आफाक रज़ा द्वारा स्टाल लगाया गया। जहां आफताब रज़ा, सलमान रज़ा, तसलीम रज़ा और कलीम रज़ा द्वारा जुलूसे मोहम्मदी में शामिल लोगों को फल दिया गया। हाटन रोड के बगल अफजल फलवाले ने स्टॉल लगाकर फल मिठाई और पानी वितरित किया। मुंसफी मोड़ के निकट मोहम्मद जुबेर किराना वाले ने जुलूस में शामिल लोगों पर फूल बरसाए। मिठाई और बोतल बंद पानी भी बांटा। हाजी मोइनुद्दीन शाह और निजाम शाह द्वारा जुलूस में शामिल लोगों को चाय पिलाया गया। इनके अलावा विभिन्न स्थानों पर तमाम समाजसेवियों द्वारा स्टॉल लगाकर पानी, शरबत बिस्किट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक, फल आदि वितरित किया गया।

