हरीश कुमार गुप्ता
बलरामपुर।जनपद के समस्त थानों पर गठित साइबर हेल्प डेस्क के पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में तीन दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत की गई।
यह कार्यशाला पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में तथा नोडल अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में आयोजित हो रही है।
प्रशिक्षण के लिए साइबर एक्सपर्ट दिव्येन्दु तिवारी को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने पहले दिन फर्स्ट रिस्पॉन्डर, फाइनेंशियल फ्रॉड एनालिसिस, सोशल मीडिया एनालिसिस सहित विभिन्न साइबर पोर्टल के संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला का उद्देश्य थानों पर नियुक्त कर्मियों की साइबर अपराधों से निपटने की कार्यदक्षता में सुधार लाना है।

