हरीश कुमार गुप्ता
उतरौला,बलरामपुर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फैसल एजुकेशन सेंटर मुर्गीहवा,इटईरामपुर में देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला।विद्यालय के बच्चों ने 54 फीट लंबे तिरंगे के साथ “हर घर तिरंगा यात्रा” निकाली,जिसने पूरे क्षेत्र के माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

यात्रा के दौरान बच्चों ने हाथों में तिरंगा थामे, देशभक्ति के नारे लगाते हुए गलियों और मुख्य मार्गों से होकर रैली निकाली। इस अवसर पर बच्चों ने समाज को शिक्षा,एकता और स्वच्छ भारत अभियान का संदेश भी दिया।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया और बच्चों का हौसला बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों में देशप्रेम की भावना को प्रबल करती हैं और समाज को स्वच्छता व शिक्षा के महत्व से अवगत कराती हैं।

