हरीश कुमार गुप्ता
उतरौला,बलरामपुर।राजकीय इण्टर कालेज पेड़रिया मिर्जापुर में सीट बेंच की व्यवस्था न होने एवं शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग को लेकर लोकतंत्र रक्षक सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी उतरौला सत्यपाल प्रजापति को सौंपा।ज्ञापन में मांगी न पूरी होने पर एक अगस्त से आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
उतरौला विकास खण्ड के ग्राम पेड़रिया मिर्जापुर में तीन करोड़ की 15लाख की लागत से राजकीय इण्टर कालेज का निर्माण हुआ।अप्रैल 2025से कालेज का संचालन शुरू हुआ करीब 150,बच्चों का नामांकन भी हो चुका है।ज्ञापन में जिला विद्यालय निरीक्षक की उदासीनता एवं लापरवाही के चलते सीट बेंच की व्यवस्था भी हुई और न ही शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी की नियुक्ति अथवा संबद्ध किया गया है।विद्यालय के छात्र बिना शिक्षकों के जमीन पर बैठकर अध्ययन करने के लिए विवश है।ज्ञापन में मांगे पूरी न होने पर एक अगस्त से आमरण अनशन की चेतावनी दी है।

