मोहम्मद रियाजुद्दीन
लखनऊ।सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का 9 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 2 फरवरी 2024 को जनपद फर्रुखाबाद जा रहा है। सपा का यह प्रतिनिधिमंडल जिला फर्रुखाबाद के जोन प्रभारी मोबीन खान के पारिवारिक सदस्य जुल्फिकार पुत्र इसरार वासित पुत्र जुल्फिकार निवासी ग्राम जरारी जनपद फर्रुखाबाद जिनका मुरादाबाद जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गया था।
सपा पदाधिकारी के परिवार में पिता पुत्र के आकस्मिक निधन पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट करेगा।साथ ही साथ स्थानीय जनता से कुशल छेम जानेगे। वापस लौट कर सपा के इस प्रतिनिधिमंडल को मोबीन खान की पारिवारिक स्थिति और फर्रुखाबाद में सपा की स्थिति से प्रदेश कार्यालय को अवगत कराएगा। फर्रुखाबाद जाने वाले इस प्रतिनिधि मंडल में मौलाना इरफान उल हक कादरी प्रदेश उपाध्यक्ष, जमालुद्दीन सिद्दीकी पूर्व विधायक भोजपुर, डॉक्टर नवल किशोर शाक्य प्रदेश सचिव, चंद्रपाल सिंह यादव जिला अध्यक्ष फर्रुखाबाद, अहमद अंसारी प्रदेश सचिव सपा अल्पसंख्यक सभा, इलियास मंसूरी जिला सचिव फर्रुखाबाद, मारिया आलम जिला उपाध्यक्ष फर्रुखाबाद, सिराजुल आफाक मुन्ना पूर्व जिला महासचिव फर्रुखाबाद, नरेंद्र सिंह यादव विधानसभा अध्यक्ष भोजपुर शामिल है।

