गौनाहा।बिहार के पटना में स्वतंत्रता सेनानी बतख मियां का पटना ए एन सिन्हा इंस्टिट्यूट में जयंती मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रहे। कार्यक्रम में बतख मियां के परिजनों को आमंत्रण पत्र देकर बुलाया गया था। सभी को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
बतख मियां जयंती समारोह के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में तेजस्वी यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि बापू की गांधी के जान को बचाने वाले बतख मिया न होते तो गांधी युग भी नही होता। पर चर्चा करते हुए कहा कि बतख मियां जैसे तमाम गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की खोज करते हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। सम्मान पाने वालों में बतख़ मियां के पोते कलाम अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, रूबी खातून, लालबाबू अंसारी,अंजार बाबू अंसार शामिल थे। वही कलाम अंसारी ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से हम लोगों ने अपनी मांग भी रखी। उन्होंने बताया कि गांधी की जान बचाने वाले परिजनों का आज भी दयनीय स्थित है। स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के द्वार जमीन का आवंटन किया गया था। वह भी पूरा नही मिला। सहोदरा थाना क्षेत्र के दरहा नदी के किनारे घर नदी कटाव के आगोश में है। दादा से जुड़ी जितने भी चीजे हैं जैसे मोतिहारी स्टेशन पर बतख द्वारा था। बतख मियां संग्रहालय आदि का संरक्षण किया जाए। तेजस्वी यादव ने भी आश्वासन दिया की हम इस लड़ाई को लड़ेंगे और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान दिलाएंगे।

