बगहा।बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के प्रखंड बगहा दो अंतर्गत राजकीय उतकर्मित उच्च विद्यालय बरवल स्कूल की एक बीडीओ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमे बताया गया है की विद्यालय की प्राचार्या सीमा कुमारी द्वारा विद्यालय के मैट्रिक एवं इंटर पास छात्रों को विद्यालय परित्याग प्रमाण – पत्र देने के नाम पर छात्रों से 200 रुपये की वसूली की जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है की प्राचार्या द्वारा बच्चो से 200 लिया जा रहा है। और उस पैसे को प्राचार्या द्वारा अपने बैग में रखा जा रहा है तथा बड़े नोटों में से 200 रुपये काटकर बाकी पैसे भी वापस किए जा रहे हैं।
हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि यूपी लाइव टाइम नहीं करता है। विद्यालय के ही एक शिक्षक से जब इस बाबत बात हुई तो उन्होंने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया की यह कोई नई बात नहीं है। प्राचार्या द्वारा हमेशा लिया जाता है। जब की यह सरकार द्वारा छात्रों को देने के लिए निशुल्क आता है। इसमें तीन प्रकार के सर्टिफिकेट होते है। वहीं वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चौक चौराहे पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बाबत विद्यालय के प्राचार्या सीमा कुमारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि छात्रों द्वारा लगाए जा रहे आरोप बे बुनियाद व निराधार हैं विधालय से परित्याग प्रमाण पत्र नि:शुल्क दिया जा रहा है। वही इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क 940 रुपया ही लिया जा रहा है। वही इस मामले में प्रखंड बगहा दो बीईओ फुदन राम से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में मुझे कोई जानकारी नहीं है फिर भी पता कराया जा रहा है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मामला सत्य पाए जाने पर नियम संगत कार्यवाही की जाएगी।

