बस्ती।पौधारोपण एक सरल और प्रभावी तरीका है जिससे हम पर्यावरण की रक्षा और स्वस्थ व सुंदर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। बारिश का मौसम अनुकूल है। समाज के सभी लोगों को पौधारोपण के लिए आगे आना चाहिए। उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रभारी घनश्याम जायसवाल ने जनपद बस्ती के कोहराए बाजार में नीम का पौधारोपण उपरांत के कही।
भाजपा मंडल प्रभारी घनश्याम जायसवाल ने बताया कि पौधे वायु में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन छोड़ते हैं। इसी ऑक्सीजन से मानव जीवित है। बिना पेड़ पौधों के मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पेड़ पौधे जल चक्र को संतुलित करने के साथ साथ मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार और मिट्टी के क्षरण को रोकते है वायु गुणवत्ता में सुधार कर स्वास्थ्य को बेहतर बनाते है। पौधारोपण जलवायु परिवर्तन को कम करने व सामुदायिक विकास में योगदान करता है। बारिश का समय पौधारोपण के लिए अनुकूल है प्रत्येक लोगों को सुनहरे भविष्य के लिए पौधारोपण करना चाहिए। इस अवसर पर जनक राम जायसवाल,अखिलेश जायसवाल, अमन, राधा रमन, आदि लोग मौजूद रहे

