गोण्डा।युवाओं को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए समर्पित भाव से साधना करनी चाहिए।पूर्ण मनोयोग से कई गई साधना कभी निष्फल नही होती।असफलता में कभी निराश न हों। श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’।

नगर के रवि चिल्ड्रेन एकेडमी में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में इसरों बंगलौर में वैज्ञानिक सहायक पद पर चयनित कालेज की पूर्व छात्रा नितिका त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। शहर के जानकी नगर स्थित में 23 अक्टूबर 1993 में जन्मी पिता देवेशमणि त्रिपाठी व माता नीलम त्रिपाठी के शैक्षिक संस्कार जुड़वा भाई नवनीत त्रिपाठी के प्रोत्साहन से नितिका त्रिपाठी का चयन पिछले 25 फरवरी को इसरो में वैज्ञानिक सहायक पद पर चयनित हुआ है। शिक्षकों व कालेज के सीनियर छात्रों द्वारा आयोजित समारोह में प्रबंधक शिवमूर्ति मिश्रा ने नितिका व उनके माता-पिता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए कहा कि मेधावी छात्रा ने इसी कालेज में केजी से इंटरमीडिएट 2014 तक सीबीएससी बोर्ड की शिक्षा ग्रहण कर पीएसआईटी कानपुर से आनर्स सहित बीटेक किया। इसरो की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में कुल 112 पदो में नितिका ने सम्मानजनक स्थान लेकर वैज्ञानिक सहायक पद प्राप्त किया। शिक्षक हरिशंकर शुक्ल के संचालन में आयोजित समारोह में प्राचार्य प्रीति मलिक,पूर्व प्राचार्य आशा श्रीवास्तव एवं कालेज की छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

