नवाबगंज,गोंडा।स्थानीय थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव में स्थित एक टेंट हाउस की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई।और देखते ही देखते लाखों रुपयों का सामान जलकर खाक में मिल गया।ग्रामीणों के साथ पुलिस भी आग बुझाने के लिए कडी मशक्कत की।

थाना क्षेत्र के अशोक पुर गांव के रामबाबू पुत्र चंद्रभान की टेंट हाउस की दुकान भोपतपुर गांव में नवाबगंज-कर्नलगंज मार्ग के बगल स्थित है। करीब दो बजे दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान से धुंआ और आग की लपटों को निकलता देखकर आस-पड़ोस के लोग आग बुझाने का प्रयास शुरु कर दिया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।मौके पर फोर्स के साथ पंहुचे प्रभारी निरीक्षक निर्भय नरायन सिंह और पुलिस के जवानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पम्पिंग सेट से आग बुझाने के लिए कडी मशक्कत की।करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पंहुचे अग्निशमन दस्ते ने घंटो बाद आग पर काबू पाया।पीड़ित रामबाबू ने बताया कि अग्निकांड में करीब 15 लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है।दुकान की छत और दीवारों में भी दरारें आ गई हैं।

