ए आर उस्मानी
गोण्डा। राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से महाराष्ट्र तक चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर 26 जनवरी से जिले के प्रत्येक ब्लॉक और वार्डों में चल रही भारत जोड़ो न्याय समर्थन यात्रा का आज सम्पन्न हो गयी।

जिले के कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर गांधी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके बाद अंबेडकर चौराहे पर स्थापित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और यात्रा समाप्ति की घोषणा की गयी। आज कांग्रेस जनों ने तीन किलोमीटर की पदयात्रा की। अंबेडकर प्रतिमा के पास जिले के कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा किसान आंदोलन में शहीद हुए 750 किसानों के न्याय के लिए है। महंगाई से जूझ रही आम जनता के लिए है। बेरोजगारी से जूझ रहे नौजवानों के लिए है।

न्यूनतम वेतनमान के लिए संघर्ष कर रहे संविदा कर्मियों के लिए है, पेंशन के लिए संघर्ष कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए है। महिला सम्मान और सुरक्षा के लिए है। पदयात्रा में युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल, जिला प्रवक्ता शिव कुमार दूबे, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सगीर खान, शहर अध्यक्ष रफीक रैनी, विनय त्रिपाठी, अरविंद शुक्ला, सभासद शाहिद अली कुरैशी, जितेश शर्मा, फूल मोहम्मद, राम सिंगर भारती, मदन दूबे, रघुपति त्रिपाठी, हरिराम वर्मा, शिवेंद्र शर्मा, टीएन फारुकी, अब्दुल्ला, सफी मोहम्मद, मुजीब, अरुण पटेल सहित सैकड़ों कांग्रेस जन शामिल रहे।

