इमरान अहमद
गोंडा।बाहुबली-2 को सिनेमाघरों में धूम मचाते कई वर्ष बीतने के बावजूद फिल्म को लेकर लोगों का ‘क्रेज’ बरकरार है।ईद त्योहार में किसी को बाहुबली के टैटू लुभा रहा है तो कोई देवसेना की ज्वेलरी की दीवानी हैं।अब साड़ी से लेकर सूटों पर भी बाहुबली छा गया है।चूंकि महिलाओं में हमेशा औरों से अलग दिखने का भाव बना रहता है, इसलिए इनकी जबरदस्त डिमांड है।
शहर की महिलाओं को बाहुबली के चित्रों वाली साड़ी और सूट खूब भा रही है। इसमें सबसे ज्यादा अमरेन्द्र बाहुबली और देवसेना द्वारा एक साथ धनुष बाण से तीन-तीन तीर चलाने वाले चित्रों के प्रिंट वाली साड़ी व सूट की खासी डिमांड है। ये साड़ियां व सूट बाजार में भी उपलब्ध हैं,और इनकी खरीददारी आनलाइन भी की जा सकती है।
पसंद है महिष्मति का किला
बाहुबली देवसेना और आवंतिका के चित्र तो साड़ी के पल्लू व सूट के दुपट्टे पर बने हैं,बार्डर पर महिष्मति का किला भी प्रिंट किया गया है।यह साड़ी के लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।
थीम पार्टी के लिए खास डिमांड
चौक में सरदार साड़ी व सूट शोरुम के मालिक यशपाल सिंह ने बताया कि इस समय महिलाओं को बाहुबली प्रिंट वाली साड़ियों व सूट का क्रेज बहुत ज्यादा है। पार्टी और अन्य अवसरों पर खुद को अलग दिखाने के लिए महिलाएं इस साड़ी व सूट की डिमांड कर रही हैं।इन की खासियत इनका प्रिंट और कलर है,जिसे थीम के अनुसार खासतौर पर तैयार किया गया है।
कीमत वाजिब,अंदाज जुदा
अग्रवाल शो रुम के डायरेक्टर राहुल अग्रवाल का कहना है कि बाहुबली फिल्म का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी के चलते बाहुबली प्रिंट की साड़ी व सूट खूब पसंद की जा रही है।
चूंकि महिलाओं में हमेशा खुद को अलग दिखाने का क्रेज रहता है, इसलिए इन साड़ियों की लगातार डिमांड बनी हुई है।इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं।तीन हजार से पांच हजार रुपए तक की ये साड़ियां मध्यम वर्ग की पहली पसंद बन गई है।

