रियाजुद्दीन
नवाबगंज,गोंडा।तिरुपति भगवान शिव की आराधना और उपासना को समर्पित पर्व महा शिवरात्र नवाबगंज और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह पूर्वक मनाया गया।महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। भक्त व्रत रख कर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। उन्हें बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि अर्पित करते हैं। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाए जाने वाले पर्व महाशिवरात्रि के दिन माँ पार्वती और महादेव विवाह के बंधन में बंधे थे। तभी से भक्तगण अच्छे वर, सुख मय वैवाहिक जीवन और सुख समृद्धि की कामना के लिए महाशिवरात्रि के दिन महादेव की आराधना करते हैं।

इस अवसर पर नवाबगंज के गांधी चौक स्थित रामलीला कमेटी के द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। पालिकाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, कमेटी अध्यक्ष दिलीप चौधरी की अगवाई मे झील स्थित फुटहा शिवाला से सामूहिक विवाह की बारात शिव बारात के रूप में निकाली गई। शिव भक्तो के उत्साह से भरपूर बारात नगर भ्रमण करते हुए गांधी चौक स्थित रामलीला मैदान पहुंचकर सामूहिक विवाह में परिवर्तित हो गई। यहाॅ दो जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सामूहिक विवाह कराया गया। शिवरात्रि के अवसर पर सामूहिक विवाह में अन्नु सिंह पुत्री जय सिंह निवासी ग्राम पकड़िया गंज परास मझवार जिला गोंडा के जीवन साथी विशाल सिंह पुत्र प्रताप सिंह आईटीआई के पीछे जहांगीरपुरी दिल्ली और रीमा पुत्री राजकुमार निवासी शीतल पुरवा हरिहरपुर नवाबगंज का विवाह महेंद्र कुमार मनकापुर गोंडा के साथ संपन्न हुआ। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिलीप चौधरी की अगवाई में अतिथियों, रिश्तेदारों, सगे संबंधियों ने वर वधु को आशिर्वाद स्वरूप उपहार भेंट करते हुए सुख मय जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना की। सामूहिक विवाह संपन्न होते ही शिव बारात में आए सभी शिव भक्तगणो के हर हर महादेव के जयघोष से समूचा वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर संजय अग्रवाल, रामबाबू कसौधन, नीतीश केशरवानी,सीताराम गुप्ता, बेचू बाबा, सुरक्षा के उद्देश्य से कोतवाल निर्भय नारायण सिंह, कस्बा इंचार्ज उमेश सिंह अपने दलबल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे।

